सक्ती जिला

“बाबा के चेले” ग्रुप का जत्था बाबाधाम यात्रा पर रवाना

सक्ति, 24 जुलाई 2025 — श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण “बाबा के चेले” ग्रुप के 55 श्रद्धालुओं का दल आज सक्ती नगर से पावन बाबाधाम (देवघर) की यात्रा के लिए रवाना हुआ। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह यात्रा सावन मास में स्थानीय दुम्मा ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित की गई।

जत्थे ने सक्ती रेलवे स्टेशन से पारंपरिक पीले वस्त्र पहनकर जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान “बोल बम”, “हर हर महादेव” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ से सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना करते हुए यह आध्यात्मिक संकल्प लिया।

यात्रा के प्रमुख संयोजक
इस विशेष धार्मिक यात्रा के संयोजकों में राधे महाराज, नागर चाचा, मनोज, नीटू, बाबा, राहुल, अमित (बीपी), रितेश, दीपक राजपूत, मोंटी, पीयूष, शैलेन्द्र, शारदा (बिलासपुर), मिश्रा जी (भिलाई), जानू (बिलासपुर), विकास (मुसु), दीपक (कोरबा), रितेश (रायपुर), गोलू (घड़गोड़ा) शामिल हैं। सभी का उद्देश्य सेवा, समर्पण और भक्ति के साथ इस पावन यात्रा को संपन्न करना है।

श्रद्धालु जत्था देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पण कर पुनः सकुशल सक्ती लौटेगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी यह यात्रा अनुशासन, सेवा और भक्ति भावना के साथ सम्पन्न की जा रही है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button