सक्ती नगर

अनियंत्रित कार की चपेट में आया बस कंडक्टर घायल, होटल हो तोड़ते हुए नाले में जा गिरी कार, सक्ती नगर की घटना

0 घटना में कार चालक को भी आई हैं चोंटे, पुलिस कर रही है जांच

सक्ती– नगर के बाराद्वारा रोड पुराना नेशनल हाइवे उप पंजीयक कार्यालय के पास गुरूवार को सुबह सड़क दुर्घटना हो गई जिसमें एक दो व्यक्तियों के घायल होने की जानकारी मिली है। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी  िकवह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे होटल हको तोड़ते हुए उप पंजीयक कार्यालय के सामने बड़े नाले में जा गिरी। कार में सवार लोग किसी तरह बाहर निकले। आसपास के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना से कुछ क्षण पहले ही एक बस कंडकटर बस से उतर कर सड़क के किनारे खड़ा था कार ने उसे चपेट में लिया है। घायल अवस्था में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार झूलकदम के प्रकाश साहू की बताई जा रही है। भाजयुमो नेता प्रकाश साहू भी घटना में घायल बताए जा रहे हैं।

होटल को तोड़ते हुए नाले में जा गिरी कार ,,,,बिखरा हुआ सामान


          घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित होटल को तोड़ते हुए नाले में जा कर गिर गई। घटना में होटल संचालक को काफी नुकसान भी हुआ है। राहत भरी बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
———————————————

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button