सक्ती जिलासक्ती नगर

सेवा, सादगी और समर्पण का अध्याय समाप्त…डॉ. प्रो. मदन लाल तिवारी नहीं रहे

सक्ती। नगर के प्रतिष्ठित दंत चिकित्सक डॉ. प्रोफेसर मदन लाल तिवारी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों और समूचे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। सादगी, सेवा और सौम्य व्यक्तित्व के धनी डॉ. तिवारी ने अपने लंबे कार्यकाल में अनगिनत मरीजों को राहत और जीवनभर याद रहने वाली सेवा प्रदान की।

डॉ. तिवारी, मां सर्वमंगला स्पोर्ट्स के संचालक विक्की तिवारी के पूज्य पिताश्री थे। उनका अंतिम संस्कार 18 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। परिजनों, शुभचिंतकों और सामाजिकजनों से अंतिम दर्शन हेतु उपस्थित होने की अपील की गई है।

चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनके निधन पर सर्व ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button