सक्ती नगर
जय अग्रसेन! जय अग्रोहा के नारों से गूंज उठा नगर, युवाओं ने बाइक रैली निकालकर दिया सामाजिक एकता का परिचय

समाज के वरिष्ठजन भी हुए शामिल
सक्ती। अग्रसेन जयंती को लेकर अगर समाज के युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। सुबह नगर के युवाओं ने बाइक रैली निकालकर सामाजिक एकता का परिचय दिया। बाइक रैली के साथ-साथ कारों का काफिला भी काफी लंबा था जय अग्रसेन के नारों के साथ पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।


बाइक रैली के दौरान काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। नगर के हटरी चौक से निकलने वाली बाइक रैली नगर के प्रमुख मार्गों में निकाली गई। युवाओं के साथ साथ समाज के वरिष्ठ जन भी कार में सवार होकर रैली में शामिल हुए।








