Uncategorizedसक्ती जिलासक्ती नगर

रगजा में गूंज रही शिवमहापुराण कथा की दिव्य ध्वनि: नौ दिवसीय संगीतमय महोत्सव बना आस्था का महाकुंभ, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया कथा श्रवण, कहा– ऐसे आयोजन समाज को देते हैं सकारात्मक दिशा

सक्ती। जिले के ग्राम रगजा स्थित श्री नर्मदेश्वर शिव सिद्ध मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय सार्वजनिक संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा रस महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। कथा प्रारंभ होते ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।

कथा वाचन आचार्य पं. मिथलेश्वर नंद दुबे द्वारा किया जा रहा है। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रुद्राभिषेक तथा दोपहर 2.30 बजे से शिव कृपा तक कथा का आयोजन हो रहा है। मंगल कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ था और अब विभिन्न प्रसंगों पर भावपूर्ण व्याख्यान चल रहे हैं।

इस दौरान सक्ती जिले के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर भी कथा श्रवण करने पहुंचे। उनके साथ विजय डालमिया भी उपस्थित रहे। एसपी ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रुद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक भवानी सिंह ठाकुर ने कहा कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को धर्म, संस्कार और सामाजिक समरसता के सूत्र में बांधने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की। आयोजन समिति के अनुसार आगामी दिनों में शिव-पार्वती विवाह, त्रिपुरासुर वध, द्वादश ज्योतिर्लिंग माहात्म्य एवं पूर्णाहुति व महाप्रसाद जैसे विशेष आयोजन संपन्न होंगे। पूरे क्षेत्र में महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button