सक्ती जिला

देवरमाल की प्रथम आदिवासी महिला सरपंच श्रीमती डोकरी बाई सिदार का निधन, आज होगा दशगात्र एवं चन्दन पान संस्कार, वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगेश्वर सिंह राज की माताजी थी

सक्ती। देवरमाल ग्राम की प्रथम आदिवासी महिला सरपंच एवं समाज की लोकप्रिय जनप्रतिनिधि स्व. श्रीमती डोकरी बाई सिदार का 19 अगस्त 2025, मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

उनका दशगात्र एवं चन्दन पान संस्कार आज दिनांक 28 अगस्त 2025, गुरुवार को देवरमाल (सक्ती) में गौड़ी धर्म संस्कृति के तहत संपन्न होगा।

पुत्र जगेश्वर सिंह राज (जिलाध्यक्ष – जिला लघु वनोपज) ने जानकारी देते हुए बताया कि “माता जी ने हमेशा समाज सेवा को ही अपना धर्म माना और जीवनभर लोगों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती रहीं। उनका आशीर्वाद व आदर्श हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा।”

उन्होंने सभी समाजजन एवं ग्रामीणों से आग्रह किया है कि इस दुख की घड़ी में शामिल होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें और परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियों ने श्रद्धांजलि व्यक्त की। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से — गुलजार सिंह, प्रदीप राठौर (किरारी बा.), अमित राठौर (सरपंच किरारी बा.), मनोज जायसवाल (अधिवक्ता), हेमंत सिंह राज (इंदई), तिवारी लाल जायसवाल, रामप्यारे सिंदार एवं पुष्पेन्द्र सिंह नेताम शामिल हैं।

कार्यक्रम : दशगात्र एवं चन्दन पान
तिथि : 28 अगस्त 2025, गुरुवार
स्थान : देवरमाल (सक्ती)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button