विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल बाराद्वार का भव्य वार्षिक समारोह बना ऐतिहासिक व यादगार

सक्ती। विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल, बाराद्वार में 8 जनवरी 2026 को वार्षिक समारोह अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह समारोह विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक समृद्धि एवं नैतिक मूल्यों का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया, जहाँ शिक्षा के साथ संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जांजगीर–चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री मनोज पांडे, डायरेक्टर – विवेकानंद स्कूल जांजगीर–चांपा एवं सचिव – नॉन गवर्नमेंट स्कूल एसोसिएशन उपस्थित रहे। वहीं श्री जितेश शर्मा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत बाराद्वार एवं श्री संजय रामचंद्र, सांसद प्रतिनिधि सक्ती की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
विद्यालय परिवार की ओर से श्री ओम प्रकाश केडिया (चेयरपर्सन), श्रीमती सत्यभामा केडिया (मैडम चेयरपर्सन), श्री अभिनंदन केडिया (बोर्ड सदस्य) एवं श्री शरद केडिया (डायरेक्टर) की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह को विशेष गौरव प्रदान किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्याभूमि इंग्लिश मीडियम स्कूल को सक्ती जिले का नंबर-1 विद्यालय बताते हुए कहा कि यहाँ विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों की मजबूत नींव दी जाती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि श्री मनोज पांडे ने विद्यालय को एक आदर्श शिक्षण संस्थान बताते हुए कहा कि यहाँ बच्चों को सकारात्मक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, जो समाज व राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वह भावुक क्षण रहा, जब बोर्ड सदस्य श्री अभिनंदन केडिया की सुपुत्री भूवि केडिया ने अतिथियों को स्वयं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित स्केच स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किए, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों को सफल बनाने में मंगला मैडम, साक्षी मैडम, श्वेता मैडम, मुमताज़ मैडम, संस्कार सर एवं डिंपल मैडम का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन कृष्णा सर एवं श्वेता मैडम ने प्रभावशाली ढंग से किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती स्वाति ओझा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के विज़न पर प्रकाश डाला और कहा कि यहाँ शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

भव्य मंच सज्जा, आधुनिक लाइट व साउंड सिस्टम तथा प्रभावशाली एलईडी प्रस्तुति ने समारोह को तकनीकी रूप से भी अत्यंत आकर्षक बनाया। समग्र रूप से यह वार्षिक समारोह अत्यंत सफल, प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा, जिसकी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं दर्शकों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा




