Uncategorized

तेज रफ्तार का कहर: सामने से आई गाड़ी ने मारी टक्कर, PHE कर्मचारी गंभीर घायल, सिर-चेहरा फ्रैक्चर, पैर में रॉड डली

सक्ती/अकलतरा। लापरवाही और तेज रफ्तार एक बार फिर भारी पड़ी। सक्ती से अपने गांव लौट रहे पीएचई विभाग के एक कर्मचारी को सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में पीड़ित के सिर और चेहरे में फ्रैक्चर हो गया, वहीं पैर की हड्डी टूटने के कारण ऑपरेशन कर रॉड डालनी पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरईपाली हरदी (थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा) निवासी दीपक कुमार खैरवार (35 वर्ष), जो पीएचई विभाग सक्ती में हेल्पर पद पर कार्यरत हैं, 14 मार्च 2026 की शाम अपनी मोटरसाइकिल हिरो CD डिलक्स (क्रमांक CG 11 AQ 7079) से सक्ती से अपने घर लौट रहे थे।

सामने से आई तेज रफ्तार गाड़ी, मारी टक्कर

जब वे ग्राम सुंदरेली के पास करण ऑटो पार्ट्स दुकान के सामने पहुंचे, तभी चांपा की ओर से आ रही वाहन CG 11 AQ 2180 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सीधी टक्कर मार दी।

गंभीर चोटें, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे में दीपक कुमार को दाहिने पैर, सिर, चेहरा, बाएं हाथ एवं बाएं पैर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल श्री मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, जांजगीर में भर्ती कराया गया।

11 दिन चला इलाज, फ्रैक्चर और ऑपरेशन

अस्पताल में 14 मार्च से 25 मार्च तक उनका इलाज चला। इस दौरान सिर और चेहरे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, वहीं पैर की हड्डी टूटने के कारण ऑपरेशन कर रॉड डाली गई।

स्वस्थ होने के बाद थाने पहुंचे पीड़ित

इलाज के बाद 10 अप्रैल 2026 को पीड़ित थाना नगरदा (जिला सक्ती) पहुंचे और लिखित आवेदन देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और आरोपी चालक की लापरवाही की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button