सक्ती जिला

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चिन्हांकित पीडीएस उचित मूल्य दुकानो में आयुष्मान कार्ड बनाने महाभियान का होगा आयोजन

अरुण निराला संवाददाता, सक्ती – कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर 05 नवंबर 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक सभी छुटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड व वय वंदना कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हांकित पीडीएस उचित राशन दुकानो में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक सदस्यों का अलग-अलग आयुष्मान कार्ड बनेगा, जिसके लिए शिविर स्थलों पर आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाईल नंबर साथ लेकर आना होगा । जिससे सत्यापित कर कार्ड बनाया जा सकेगा। शिविर में 70+ वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड भी बनाया जायेगा जिसके लिए आधार कार्ड में उम्र 70 वर्ष होना अनिवार्य है एवं जो पूर्व में सामान्य आयुष्मान कार्ड बनवा चुके है। उनको भी 70 वर्ष पूर्ण होने के उपरान्त दोबारा केवाईसी कराना होगा। जिससे 5 लाख तक का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा। कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो द्वारा अपील किया गया है कि इस महाअभियान में अधिक से अधिक जिलेवासी सम्मिलित होकर आयुष्मान कार्ड एवं 70+ वय वंदना कार्ड बनवाकर कार्यक्रम को सफल बनावे और शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित होवे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button