सक्ती जिला

रोशनलाल पटेल की ऐतिहासिक घोषणा – राज्य टॉप टेन में आने वाले विद्यार्थियों को ₹21,000 से सम्मानित किया जाएगा

सक्ती। शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरेलीकला में आयोजित समीक्षा बैठक बच्चों और अभिभावकों के लिए एक अविस्मरणीय पल बन गया। शाला विकास समिति के अध्यक्ष रोशनलाल पटेल ने इस अवसर पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय के वे विद्यार्थी जो राज्य स्तर पर टॉप टेन में स्थान बनाएंगे, उन्हें व्यक्तिगत रूप से ₹21,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणा सुनते ही बैठक का माहौल तालियों की गड़गड़ाहट और बच्चों के उल्लास से गूंज उठा।

बैठक में उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की तिमाही परीक्षा परिणाम पर गहन चर्चा हुई। सुझाव दिए गए कि कमजोर विद्यार्थियों को आगे की पंक्ति में बैठाकर विशेष ध्यान दिया जाए और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएँ लगाई जाएँ। रोशनलाल पटेल ने भी स्पष्ट कहा कि शिक्षा में गुणवत्ता सबसे बड़ी प्राथमिकता है, इसलिए शिक्षकों को समय पर विद्यालय आकर गंभीरता से पढ़ाई पर फोकस करना होगा। उन्होंने सप्ताह में एक दिन बच्चों के लिए प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा, ताकि उनमें छिपी कला और क्षमता को मंच मिल सके।

इस घोषणा ने बच्चों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे और मेहनत करेंगे ताकि विद्यालय ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हो। अभिभावकों ने भी इसे बच्चों के लिए प्रेरणादायक पहल बताते हुए कहा कि इससे छात्रों में पढ़ाई के प्रति नई ऊर्जा का संचार होगा।

बैठक में विद्यालय के शिक्षक डी. पी. सिदार, सत्यनारायण कंवर, रामचंद्र देवांगन, प्रमोद कुमार देवांगन, झनक राम टंडन, चोरेन्द्र सिंह पैंकरा, चन्दन सिदार, अशोक कुमार राठौर, श्याम सुंदर राठौर और शिक्षिकाएँ श्रीमती सरिता देवांगन, श्रीमती सुरभि प्रधान, श्रीमती राजकुमारी मरावी एवं प्रीति शर्मा सहित ग्राम सकरेलीकला, सरवानी और बोरदा के पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रोशनलाल पटेल की यह घोषणा केवल एक पुरस्कार भर नहीं है बल्कि बच्चों को मेहनत और लगन के बल पर ऊँचाइयाँ छूने की प्रेरणा है शिक्षा को सामाजिक आंदोलन बनाने की दिशा में यह पहल पूरे क्षेत्र के लिए मिसाल साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button