Uncategorized

नवभारत का कवि सम्मेलन होगा खास, सक्ती में गूँजेगी देश के ख्यातिलब्ध कवियों की आवाज़

सक्ति। नवभारत के तत्वावधान में 5 अक्टूबर 2025, रविवार की शाम 6:30 बजे से हटरी धर्मशाला (न्यू हॉल) में होने वाला भव्य कवि सम्मेलन नगरवासियों के लिए यादगार अवसर साबित होगा। देशभर से ख्यातिलब्ध कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे और साहित्य का यह रंगारंग आयोजन नगर को नई पहचान देगा।

नगर के सहयोगियों और साहित्यप्रेमियों ने भी इस आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा – “सक्ती की धरती सदैव साहित्य, कला और संस्कृति के प्रति जागरूक रही है। नवभारत का यह कवि सम्मेलन नगर की पहचान को और मजबूती देगा।”

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष कथूरिया ने कहा – “कवि सम्मेलन नगर को सांस्कृतिक रूप से जीवंत बना रहे हैं। निश्चित ही यह कार्यक्रम नगरवासियों के दिलों में बस जाएगा।”

मां दुर्गा होंडा सक्ती के संचालक भेषज गोयल का कहना है – “नवभारत हमेशा समाज को साहित्य और संस्कृति से जोड़ता रहा है। कवि सम्मेलन आने वाली पीढ़ियों को भी काव्य और साहित्य की प्रेरणा देगा।”

भाजपा नेता मनहरण राठौर ने कहा – “यह कवि सम्मेलन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। वे महान कवियों को सुनकर अपनी लेखन यात्रा को दिशा दे सकेंगे।”



रुद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर ने कहा – “सक्ति में ऐसे आयोजन नगर की प्रतिष्ठा को बढ़ाते हैं। यह गौरव का क्षण है कि ख्यातिलब्ध कवि यहाँ अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करने आ रहे हैं।”

सामाजिक कार्यकर्ता माई जी फाउंडेशन की श्रीमती निधि तिवारी ने कहा – “कविता समाज का दर्पण होती है। इस कवि सम्मेलन से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित होगा।”

गुंजन स्कूल के संचालक नितिन सोनी ने कहा – “यह मंच हंसी, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार सबका संगम होगा। नवभारत का यह आयोजन नगर के सांस्कृतिक कैलेंडर में एक मील का पत्थर साबित होगा।”

इस सम्मेलन में रायपुर के मीर अली मीर, नागपुर के आचार्य सफर जौनपुरी, शशि भूषण स्नेही, कृष्णा भारती, अनीश अरमान, अन्नपूर्णा पवार, आहुति, सुरेश पैगवार, फिरोजा खान और उमाकांत टैगोर जैसे ख्यातिलब्ध कवि मंचासीन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button