सक्ती जिला

नई पीढ़ी को हमारे समाज के गौरवशाली इतिहास से कराना है अवगत, मिलकर करेंगे सामाजिक उत्थान का काम= डनसेना

  • प्रेस वार्ता में कहा – ‘सशक्त समाज – उज्ज्वल भविष्य’ संकल्प
  • जैनेंद्र जायसवाल बने जिलाध्यक्ष

सक्ती। छत्तीसगढ़ कलार महासभा (युवा कमेटी, जिला सक्ती) के तत्वावधान में स्थानीय आर.के. ऑटोमोबाइल्स परिसर में वरिष्ठ–युवा मिलन समारोह एवं प्रेस वार्ता का संयुक्त आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। मंच से गिरधर जायसवाल ने घोषणा की कि जैनेंद्र जायसवाल को युवा कमेटी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा—
“हमारा समाज निरंतर प्रगति पथ पर है। परंपराओं का संरक्षण और एकता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। नियमित सामाजिक बैठकें हमें और सशक्त बनाएंगी।”

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जैनेंद्र जायसवाल ने अपने स्वागत संबोधन में कहा—सशक्त समाज का निर्माण तभी संभव है, जब हर वर्ग व्यक्तिगत रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बने। हमारी प्राथमिकता शिक्षा, स्वरोजगार और समाजिक विकास होगी। युवाओं को नेतृत्व और सेवा के अवसर देकर हम एक नई दिशा देंगे।”

प्रेस वार्ता के दौरान समाज को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सामाजिक गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।, कलचुरी कलार समाज की एकता हेतु प्रभावी रणनीति बनाना और गौरवशाली इतिहास का आईटी सेल के माध्यम से प्रसार, जिला स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा, शिक्षा, स्वरोजगार, सामाजिक भवन और युवाओं के लिए आगामी योजनाएं, सरल, सुगम और सस्ती सामाजिक न्याय व्यवस्था स्थापित करना शामिल है।

समाज की महाध्यक्ष श्रीमती सरोज डनसेना ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष विजय जायसवाल के मार्गदर्शन में समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे। सुश्री अलका जायसवाल ने नारी शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा “महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं। हमें जागरूकता और जिम्मेदारी दोनों को अपनाना होगा।”
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष (छत्तीसगढ़ कलार महासभा) गिरधर जायसवाल, परिक्षेत्र अध्यक्ष शिव जायसवाल, हेमंत डनसेना, विजय जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी का विस्तार –

कार्यक्रम में युवा कमेटी की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए हितेश जायसवाल, मणिकांत जायसवाल और सोमनाथ जायसवाल को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समारोह में वरिष्ठ और युवाओं के बीच संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोजन और ‘सशक्त समाज – उज्ज्वल भविष्य’ के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button