छत्तीसगढ़राजनीतिकसक्ती जिला

सक्ती विधानसभा: भाजपा में दावेदारों की संख्या 16 पंहुची, अब इन लोगों ने बायोडाटा किया पेश, जताई सक्ती से चुनाव लड़ने की ईच्छा

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी तक 16 दावेदारों ने विधानसभा चुनाव लड़ने की ईच्छा जताई है। असम से आए हुए प्रवासी विधायक रूप ज्योति कुर्मी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें जिन नेताओं व नेत्रियों को टिकट मिलने की संभावना है उससे इतर भी कुछ अन्य लोगों ने अपना बायोडाटा प्रवासी विधायक को दिया है। अब यह देखना लाजमी होगा की भारतीय जनता पार्टी किसे चुनावी मैदान में उतारती है।

इन लोगों ने भाजपा से की है दावेदारी-

01- डॉ खिलावन साहू- पूर्व में विधायक रह चुके हैं। साहू समाज के जिलाध्यक्ष हैं। पार्टी ने पिछली दफा टिकट काट दी थी।

02- श्रीमती विद्या सिदार– 4 बार की जिला पंचायत सदस्य, भाजपा से आदिवासी समाज का प्रमुख चेहरा।

03- टिकेश्वर गबेल- वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य, युवा चेहरा।

04- श्रीमती उमा राठौर- वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य, राठौर समाज का प्रमुख चेहरा।

05- प्रेमलाल पटेल– भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष, हरदिहा पटेल मरार समाज के प्रदेशाध्यक्ष

क्रमशः खिलावन साहू, विद्या सिदार, टिकेश्वर गबेल, उमा राठौर, प्रेमलाल पटेल, कृष्ण कुमार गबेल

06- संजय रामचंद्र- 2008 में निर्दलीय चुनाव लड़े, 5365 वोट प्राप्त किए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष। संगठन में लगातार सक्रियता से काम कर रहे।

07- आशा साव- पार्टी और विधानसभा में नया चेहरा। बाराद्वार क्षेत्र में निवास। महिला और युवा चेहरा।

08- घनश्याम मेघाराम साहू- पूर्व केबिनेट मंत्री मेघाराम साहू के बेटे। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े। हार का सामना करना पड़ा। पिछले चुनाव में पिता मेघाराम साहू प्रत्याशी थे। 30 हजार से अधिक वोटो से मिली थी हार।

09- सुश्री अन्नपूर्णा राठौर- भाजपा का पुराना महिला चेहरा। हर बार टिकट के लिए दवेदारी करती हैं। वकालत मुख्य पेशा।

10- कृृष्ण कुमार गबेल- पूर्व जिaला पंचायत सदस्य, कुछ समय पहले ही कांग्रेस से भाजपा में आए। सक्रियता से काम कर रहे।

11- चितरंजय पटेल- पेशे से वकील।

12- प्रदीप गुप्ता- व्यवसाई व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता।

13- मोनू गजेंद्र राठौर- युवा भाजपा नेता

14- प्रभाष सिंह, सारागांव

15- हेतराम देवांगन

16- प्रदीप राठौर

क्रमशः संजय रामचंद्र, आशा साव, अन्नपूर्णा राठौर, गजेंद्र राठौर, चित्रंजय पटेल, घनश्याम साहू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button