सक्ती नगर

कार्यकर्ताओं से ही मज़बूत होता है संगठन, सभी के प्रयास से  2023 में फिर बनेगी मजबूत सरकार – सैनी 

कांग्रेस पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज

सक्ती। इन दिनों कांग्रेस पार्टी में संगठन चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है इसे लेकर ब्लॉक स्तर पर जिला स्तर के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी डीआरओ जगदीश सैनी ने सक्ती पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए संगठन में पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। जांजगीर-चांपा जिले की खास बात यह है कि यहां का संगठन काफी मजबूत है सक्ती में तथा मालखरौदा डभरा एवं जैजैपुर में सर्वसम्मति से ही अध्यक्ष का चयन हो जाएगा ऐसा प्रतीत हो रहा है और यह संगठन के लिए एक अच्छा संकेत है।

जगदीश सैनी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर शहर तथा ग्रामीण अध्यक्षों का चयन होना है। कई ब्लॉक में सर्वसम्मति से संगठन का नए सिरे से गठन हो रहा है और यह खुशी की बात है। आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर भी कार्यकर्ता तैयार हैं। इस बार मजबूती के साथ कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सक्ती में भी डॉ चरणदास महंत के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से संगठन में पदाधिकारियों का चयन होगा। चुनाव कराने की नौबत किसी भी ब्लॉक में नहीं आई है यह किसी भी संगठन की मजबूती के लिए एक बेहतर संकेत है। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के जिला विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, रश्मि गबेल, जागेश्वर सिंह ने शाल श्रीफल देकर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button