धार्मिक

ग्राम धनागर में गूंजा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आध्यात्मिक स्वर, छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)।  ग्राम धनागर में आयोजित पावन श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में क्षेत्र के छाया विधायक महेश साहू श्रद्धापूर्वक शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर यह आयोजन स्वर्गीय पदमन चौधरी जी के वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर उनकी पुण्य आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति की कामना से आयोजित किया गया।


आयोजनकर्ता जगबंधु चौधरी एवं समस्त चौधरी परिवार द्वारा आयोजित इस कथा यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए। कथा व्यास पंडित बेदी प्रसाद तिवारी के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतमयी भागवत कथा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, धर्म और सत्कर्मों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।


इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजन न केवल दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किए जाते हैं, बल्कि समाज में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वर्गीय पदमन चौधरी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना की।


उन्होंने आयोजनकर्ता जगबंधु चौधरी एवं समस्त परिवारजनों को इस पुण्य आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजन समाज को एकसूत्र में बांधने का कार्य करते हैं।


कार्यक्रम में श्री खेम साहू, श्री डिग्रीलाल जगत, विक्की महंत, सूरज जोल्हे, नितेश बरेठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। पूरे ग्राम में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button