सक्ती जिलासक्ती नगर

रायपुर में हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अष्टम अरुणोदय प्रांतीय अधिवेशन में सक्ती का दबदबा, सर्वश्रेष्ठ शाखा सहित चार प्रतिष्ठित पुरस्कार किए अपने नाम

सक्ती। राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अष्टम अरुणोदय प्रांतीय अधिवेशन में सक्ती की शक्तिशाखा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ प्रांतीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया। अधिवेशन में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए शक्तिशाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा के सम्मान से नवाजा गया।

इसके साथ ही बाल विकास क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए शाखा को छत्तीसगढ़ प्रांतीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ बाल विकास कार्य का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। यह सम्मान शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु संचालित सतत एवं प्रभावी कार्यक्रमों का प्रमाण माना जा रहा है।
अधिवेशन के दौरान आयोजित पांच सितारा हरित गृह प्रतियोगिता में शाखा ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, अष्टम अधिवेशन के अंतर्गत आयोजित फोटो फ्रेम प्रतियोगिता में शाखा को तृतीय पुरस्कार हासिल हुआ।

शाखा को मिले इन सम्मानों से सक्ती जिले में हर्ष का माहौल है। शाखा की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और निरंतर सामाजिक सेवा का परिणाम बताया है तथा भविष्य में भी समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button