बदहाली के दौर से गुजर रहा पशु चिकित्सालय, पशुओं का इलाज नहीं के बराबर

– बरसात में स्थिति और अधिक खराब, पानी निकासी की कोई जगह नहीं
– जिम्मेदार दिखा रहे पीठ, दिनों दिन पशु चिकित्सालय की उपयोगिता होती जा रही कम
सक्ती। नगर के बुधवारी बाजार में स्थित शासकीय पशु चिकित्सालय का बुरा हाल है। अपनी बदहाल स्थिति के कारण यह अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पा रहा है। नगर के बुधवारी बाजार में स्थित पशु चिकित्सालय में इन दिनों पानी जमा हो गया है, जिस कारण आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां किसी तरह से ही यहां के चिकित्सक पहुंच पा रहे हैं तो जानवरों का क्या इलाज होगा यह सोचनीय है। बरसात के दिनों में देखने को मिल रहा है कि पशु चिकित्सालय के कैंपस में पुरानी बिल्डिंग तथा नई बिल्डिंग के आसपास पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो रहा है जिस कारण आसपास के मोहल्ले वालों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है घरों में घुटनों तक पानी भर रहा है।

घरों में घुस रहा पानी परेशान हो गए हैं मोहल्लेवासी –
मोहल्ले वासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर वे मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में अभी तक कोई भी पहल नहीं हुई है। गोपाल टॉकीज के पास पशु चिकित्सालय के पीछे वाले इलाके में रहने वाले लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। काफी दिक्कतों के बीच में गुजारा कर रहे हैं। पानी जाम की स्थिति है ऐसे में बीमारियों को भी न्योता मिल रहा है। एक तो मोहल्ले वासी वैसे भी अपनी जमाव की समस्या से दो-चार हो रहे हैं कहीं गंदगी भी काफी फैली हुई है नालियां जाम होने की वजह से पानी निकल नहीं पा रहा है जिस कारण पानी घरों तक घुस रहा है।
अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पा रहा पशु चिकित्सालय –
पशु चिकित्सालय अब दिनों दिन अपनी पहचान खोता जा रहा है पहले की तरह यहां पर अब ओपीडी नहीं होती बहुत कम ही लोग हैं जो यहां अपने पशुओं का इलाज करने आते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पशु चिकित्सालय अब अपनी उपयोगिता सिद्ध नहीं कर पा रहा है। बरसात के दिनों में तो हालत खराब है ही साथ ही बाकी अन्य दिनों में भी देखने को मिलता है कि यहां जानवर इलाज करने नहीं के बराबर आ रहे हैं।




