सारंगढ़

“संघर्ष की जीत – दिल्ली विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ का लहराया परचम” कुणाल बना दिल्ली शिवाजी कॉलेज छात्र संघ का अध्यक्ष

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई है। सतनामी समाज के गौरव और छत्तीसगढ़ महतारी के सपूत बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत सरसींवा क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह निवासी कुणाल ललिता बंजारे ने दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास रच दिया है।

शिवाजी कॉलेज छात्र संघ चुनाव में कुणाल ललिता बंजारे ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है।
यह जीत केवल कुणाल की नहीं… बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संघर्षशील युवा शक्ति की गूंज है।

दिल्ली की धरती पर लहराया है छत्तीसगढ़ का परचम…
और दुनिया ने देख लिया कि संघर्ष और मेहनत से सपनों को हक़ीक़त में बदला जा सकता है।

कुणाल की जीत…
न सिर्फ छात्र हितों की बुलंद आवाज़ है…
बल्कि एक प्रेरक मिसाल भी है — कि संघर्ष कभी व्यर्थ नहीं जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button