सक्ती जिला

टेमर के ग्रामीण करते रहे इंतजार लेकिन नहीं पहुंचे अधिकारी, चक्का जाम हुआ था तब सकारात्मक संदेश देने का दिया था आश्वासन 

सक्ती। ग्राम पंचायत टेमर के निवासी लगातार इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि जिला चिकित्सालय के लिए निर्धारित भूमि को टेमर में ही यथावत रखा जाए उसे यहां से अन्यत्र स्थानांतरित न किया जाए। इसके लिए उन्होंने चक्का जाम भी किया था। चक्का जाम करने वाले दिन अधिकारियों ने 26 अप्रैल को निर्णय सुनाने की बात कही थी लेकिन 26 जनवरी को ग्रामवासी निर्धारित स्थान पर इंतजार करते रहे लेकिन निर्धारित स्थान पर अधिकारी नहीं आए. जिससे क्षुब्ध होकर ग्रामवासियों ने पुनः आन्दोलन को गति देने पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान पूर्व सरपंच गुरुदेव चौधरी ने कहा कि पहले निर्धारित किया गया था कि टेमर में ही जिला चिकित्सालय का निर्माण किया जाएगा। लेकिन बाद में पता चला कि इसे सकरेली बा ले जाया जा रहा है जिससे गहरा झटका स्थानीय निवासियों को लगा है. क्षेत्र के विकास को गति मिलने की उम्मीद के साथ यहां के लोग काफी खुश थे।लेकिन एकाएक इस प्रकार के निर्णय ने यहां के निवासियों को काफी परेशान किया है. टेमर के लोग लगातार इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि जिला चिकित्सालय का निर्माण टेमर में ही हो. अब देखना होगा कि आगे ग्रामीणों की रूपरेखा क्या होती है और किस प्रकार के आंदोलन किए जाते हैं. विदित हो कि पिछली बार हुए चक्काजाम में काफी संख्या में हरी गर्मी में ग्रामवासी मौजूद थे और उन्होंने शासन के इस निर्णय का विरोध किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button