क्राइमसक्ती जिला

सक्ती जिले में एमसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी के घर ढाई लाख की चोरी, सूने घर को बनाया निशाना

सक्ती- जिलके मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में अज्ञात लोगों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। एमसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार घर में वह और उनकी पत्नी ही रहते हैं। बच्चे काम के कारण बाहर निवास करते हैं। पुलिस को बताया कि वह और उसकी पत्नि दूज बाई दोनो दस दिनों पूर्व 19 जुलाई को सुबह 09.00 बजे हम दोनो कोरबा अपने बडे लडका भरत लहरे के यहां कोरबा एचटीपीएस कालोनी दर्री के लिये निकले थे, घर ग्राम कुरदा को ताला लगाये थे। वहां कोई नही था कि दिनांक 19.07.2024 से 25.07.2024 तक दोनो पति पत्नि कोरबा में ही थे कि आज दिनांक 25.07.2024 को हम दोनो अपने घर ग्राम कुरदा वापस आये तो देखे उनके घर का मेन गेट में ताला लगा हुआ था, जिसे खोलकर अंदर जाने पर मकान का मेन दरवाजा का सेंटरलक टुटा हुआ था।

घर के अंदर घुसे तो उड़े होश-

घर के अंदर घुसे तो मकान के दो कमरे का अलमारी तथा उसका लकर टुटा हुआ था जिसे चेक करने पर आलमारी के लकर में रखा हुआ ज्वेलरी डिब्बे में तथा ज्वेलरी बेग में रखा हुआ सोने का तीन नग हार, 01 नग मंगलसूत्र व टाप का सेट, झुमका तीन जोडा, हाथ की अंगूठी 04 नग, मांगमोती 01 नग तथा नथनी 01 नग। इसके अलावा चांदी का पायल 04 सेट, दो सेंट कमर बंद, एक जोडा हाथ पोछनी, 06 नग अंगूठी, 02 नग चपकन तथा दो नग साडी पिन सभी पुरानी इस्तेमाली तथा आलमारी के ही लकर में एक पन्नी में रखा नगदी रकम 1,50,000 /- रूपये व 12 नग साडी आलमारी में नही था। करीब ढाई लाख रूपयों की चोरी कर ली गई थी। फिलहाल पुलिस ने 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button