Uncategorized

सक्ती: सुबह डॉक्टर बुलाने की बात पर मचा हंगामा… देवर-भाभी के बीच बढ़ा विवाद, पुलिस तक पहुँची बात

सक्ती। ग्राम डोडकी में सोमवार की सुबह डॉक्टर को बुलाने की एक सामान्य बात अचानक बड़े विवाद में बदल गई। पारिवारिक झगड़े का यह मामला अब पुलिस थाने तक पहुँच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोडकी निवासी श्रीमती शीतल धीरहे ने अपने देवर अजय कुमार धीरहे के पुत्र खीलेश कुमार धीरहे की तबियत खराब होने पर घर में डॉक्टर को बुलाया था। इसी दौरान अजय कुमार धीरहे शराब के नशे में घर पहुँचे और बातों-बातों में विवाद करने लगे।

विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने अपनी भाभी तथा भाई संतोष कुमार धीरहे (जो विकलांग हैं) से भी झगड़ा कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार मारपीट के दौरान संतोष धीरहे को आंख और कान के पास चोटें आईं। घटना के समय प्रार्थिया शीतल धीरहे और उनकी देवरानी बबली धीरहे ने बीच-बचाव किया।

थाना सक्ती पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी अजय कुमार धीरहे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS एवं 351(3)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button