क्राइमसक्ती जिला

सक्ती पेशी में आए टेकचंद चंद्रा के साथ हो गया ये काण्ड, कराई एफआईआर

सक्ती। पेशी में न्यायालय आए प्रार्थी टेकचंद चंद्रा जब वापस लौटे तो जिस स्थान पर उन्होने अपनी बाइक रखी थी वह वहां से गायब थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम लखुर्री थाना सारागांव जिला जांजगीर चांपा का निवासी है। अपनी मोटर सायकल से पेशी हेतु सक्ती न्यायालय आया था। गुप्ता होटल के सामने गली में अपने वाहन हिरो स्प्लेंण्डर प्लस काला नीला रंग क्र CG 11 AW 2101 को खड़ी एवं लाक करके समय करीबन 02.30 बजे न्यायालय पेशी हेतु चला गया था। पेशी के बाद समय करीबन 04.00 बजे के लगभग वापस आकर देखा तो मेरी मोटर सायकल हिरो स्प्लेंण्डर प्लस काला नीला रंग क्र CG 11 AW 2101 खड़ी किये स्थान पर नही था। अपने स्तर पर पतासाजी की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button