छत्तीसगढ़

आज छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे रमेन डेका, राजभवन के दरबार हाल में होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम

राष्ट्रपति भवन ने शनिवार रात अधिसूचना जारी कर कई राज्यों के राज्यपाल बदले थे। इनमें छत्तीसगढ़ का नाम भी था। 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में जन्मे रमन डेका मंगलदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद रह चुके हैं।

रायपुर। छतीशगढ़ के नवनियुक्त राज्यपाल रमेन डेका पत्नी रानी डेका काकोटी के साथ मंगलवार को रायपुर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टेट हेंगर में उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

रमेन डेका छत्तीसगढ़ के दसवें राज्यपाल के रूप में बुधवार को सुबह सवा दस बजे राजभवन के दरबार हाल में शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा उन्हें शपथ दिलाएंगे। मंगलवार को राजधानी पहुंचने पर नए राज्यपाल का स्वागत प्रदेश के पारंपरिक नृत्यों सुआ, कर्मा, डंडा और राउत नाचा से किया गया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी पुष्पगुच्छ भेंटकर राज्यपाल का अभिवादन किया। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के निवर्तमान राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन को विदाई दी गई। वह शाम को ओडिशा के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button