सक्ती जिला
आज होगा सक्ती का राजा गणेश का भव्य विसर्जन, शोभायात्रा में दिखेगा भक्तिमय उल्लास

सक्ती। नगर में गणेशोत्सव की धूम अपने चरम पर है। हठरी चौक में विराजमान सक्ती का राजा गणेश का भव्य विसर्जन आज 4 सितंबर (गुरुवार) शाम 6 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर नगरवासी भारी संख्या में मौजूद रहेंगे और बप्पा को विदाई देंगे।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विसर्जन शोभायात्रा बेहद आकर्षक और भव्य होगी। इसमें ढोल-ताशों की गूंज, बैलून शो, भव्य आतिशबाज़ी और फायर शो लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगे। शोभायात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल की जाएंगी, जो आयोजन को और भव्य बनाएंगी।
नगरभर में भक्तिमय माहौल है और श्रद्धालु सुबह से ही बप्पा के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आरती और शोभायात्रा का लाभ उठाएं और बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।