सक्ती जिला
शहीद दीपक भारद्वाज की दूसरी पुण्यतिथि पर आज दी जाएगी श्रद्धांजलि, पिता ने कहा – बेटे पर गर्व है

सक्ती। नक्सली हमले में शहीद हुए ग्राम पिहरीद के शहीद सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के द्वितीय शहादत तिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके निवास गृह ग्राम पिहरीद में किया गया है। जानकारी देते हुए जिला संयोजक छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राधेलाल भारद्वाज गुरुजी ने बताया कि उनके पुत्र कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र के टेकलागुडा नामक स्थान में 3 अप्रैल 2021 को नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई थी।
जिसमे उन्हें शहादत प्राप्त हो गई थी। उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के लोगों से पहुंचने का अनुरोध किया गया है। विदित हो कि शहीद दीपक भारद्वाज को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।






