जिंदल वर्ल्ड स्कूल में शान से लहराया तिरंगा

सक्ती । जिंदल वर्ल्ड स्कूल, कंचनपुर, सक्ती में 75वे गणतंत्र दिवस के पावन उपलक्ष्य में सांस्कृतिक उत्सव का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अकलतरा के विजय केड़िया चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष उपस्थित थे | बैंड पार्टी के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन मां सरस्वती वंदना के साथ किया गया बच्चों के द्वारा,एरोबिक्स पिटी, योग, सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया। रोबोटिक के द्वारा ध्वजा रोहन की प्रस्तुति की गई !इस कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक विनोद अग्रवाल, रवि जिंदल, मंजुला अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल तथा श्रीमती अर्चना अग्रवाल, विद्यालय के प्राचार्य वेंकटेश् सर ,उप प्राचार्य रोहित सर , उप प्राचार्या श्रीमती मीनू पिल्लई के मार्गदर्शन एवं पूर्ण सहयोग एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक /शिक्षिकाओं ने पूर्ण समर्पित भाव से इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।




