सक्ती जिला

राधा कृष्ण मंदिर में 11 एवं 12 नवंबर को होगा दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन

सक्ती। शहर में आगामी 11 एवं 12 नवंबर को 2 दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम का भाव आयोजन किया गया है, उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन श्री श्याम परिवार, श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति एवं सक्ती शहर की समस्त महिला मंडलों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है, उपरोक्त जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार सक्ती के संयोजक श्याम प्रेमी अशोक बंसल ने बताया कि 11 नवंबर 2024 को दोपहर 3:00 बजे से श्री श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन मंदिर परिसर में होगा तथा 12 नवंबर को सुबह 9:00 भव्य निशान यात्रा श्री राम मंदिर सक्ती से प्रारंभ होकर श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचेगी एवं इस निशान यात्रा में एक प्रेमी एक निशान निशुल्क प्रदान किया जाएगा, तथा अतिरिक्त निशान लेने पर श्याम परिवार के सदस्यों से संपर्क कर निशान प्राप्त किया जा सकता है, साथ ही वापसी में श्री राधा कृष्ण मंदिर से आने के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था भी की गई है, श्री श्याम परिवार शक्ति के सदस्यों ने बताया कि 12 नवंबर को रात्रि 7:00 से श्री राधा कृष्ण मंदिर में पावन ज्योत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक मयंक अग्रवाल एवं विक्की सिंघल अपनी प्रस्तुति देंगे, इस अवसर पर बाबा श्याम का अद्भुत दरबार होगा तो वही छप्पन भोग, प्रसाद एवं सवामनी भी लगाई जाएगी. श्री श्याम परिवार शक्ति के संयोजक अशोक बंसल ने श्याम प्रेमी ने कहा कि जो भी सवामनी का प्रसाद लगाना चाहते हैं, उन्हें श्री श्याम परिवार के सदस्यों से संपर्क कर अपना नाम लिखवाने की अपील की है. उल्लेखित हो की शक्ति शहर में 11 एवं 12 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर भव्य रुप से तैयारी चल रही है एवं इस कार्यक्रम में शहर सहित आसपास के क्षेत्र के श्याम प्रेमी भी सह परिवार शामिल होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button