आधुनिक कैमरा तकनीक से परिचित कराने जिला फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसायटी की अनोखी पहल — सक्ती में होगा फ्री Nikon Live Demo Workshop

सक्ती। जिले के फोटोग्राफर और वीडियोग्राफरों के लिए एक शानदार अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला फोटोग्राफर वीडियोग्राफर वेलफेयर सोसायटी, जिला जांजगीर-चांपा/सक्ती की ओर से एक विशेष Nikon Live Demo Workshop का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आगामी 9 नवंबर, रविवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वासु रिसॉर्ट, कोरबा रोड, सक्ती में आयोजित होगी।
इस आयोजन में Nikon कंपनी के विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक कैमरा तकनीक, नई फोटोग्राफी विधियां, लेन्स सेटिंग्स, वीडियो शूटिंग तकनीक एवं एडवांस फीचर्स की लाइव डेमो के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को मौके पर कैमरा हैंडलिंग और लाइव टेस्ट का अनुभव भी प्राप्त होगा।
आयोजक मंडल ने बताया कि जिलेभर के फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर भाईयों के लिए यह कार्यशाला पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है, परंतु सीमित सीट (केवल 50) होने के कारण पूर्व पंजीयन आवश्यक है।
कार्यक्रम में शामिल होने हेतु संपर्क करें:
प्रविन कसेरा (7974711024), अजय चंद्रा (9329272570), लोकेश पटेल (6200399796), नितिन राठौड़ (7354761123)।
आयोजकों ने जिले के सभी फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर साथियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ लें और अपने कार्य को आधुनिक तकनीक से और निखारें।




