सक्ती जिला

एच.आर.जी स्कूल लवसरा में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता सम्पन्न

 बेल्हाडीह(सक्ती)। ग्राम लवसरा के विधालय एच.आर.जी स्मृति उ. मा. विद्यालय लवसरा स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुआ। जिसमे बच्चों द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, जलेबी दौड, कुर्सी दौड़, कैरम, लंगड़ी दौड़, पेपर क्रफ्ट मटकी फोड़ आदि विभिन्न प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। जिसमे सभी कक्षाओ के छात्र एवं छात्राओं ने बड़-चढ़ कर भाग लिया। जिसमे रंगोली प्रतियोगिता में – प्रथम स्थान कक्षा 11 वी से कु. सीमा कु. प्रीति. एवं कु. जिया एवं द्वितीय स्थान कक्षा 9 वी से कु.स्नेहा कु. खुशी कु. साक्षी एवं तीसरा स्थान कु. शिवानी कु. शशि एवं कु. स्वती कु. गायत्री प्राप्त किया कुर्सी दौड़ मे प्रथम कक्षा 12 वी से अंजलि द्वितीय कक्षा 10 वी से कु. खुसबू एवं तीतीय कु. लावन्या जलेबी दौड मे प्रथम स्थान -ने प्रथम स्थान, कैरम में प्रथम स्थान कक्षा 9 वी से शशांक रात्रे लंगड़ी दौड़ मे कक्षा 9 वी से रमन एवं विकास प्रथम रहे इसी क्रम मे और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियो को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के संचालक आकाश साहू, प्रभारी प्रचार्य विकाश साहू शिक्षक कृष्णकांत गौड़, शुभम शशीकांत केवट, प्रदिप कुमार बरेठ, शिव साहू एवं शिक्षिका कुमारी चन्द्राणी साहू श्रीमती , डुम्लेश्वरी पटेल, गितिका बरेठ, श्रीमती जागृति साहू, अजंली साहू, उर्वशी बरेठ, दामिनी टण्डन, रशमी साहु उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ती के उपरान्त बच्चों को स्वरपाहार कराया गया एवं विद्यालय में बाल दिवस का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button