जिला पंचायत सक्ती के मुख्यकार्यपालन वासु जैन द्वारा जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायतों की कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया

सक्ती /डभरा. जिला पंचायत सक्ती के मुख्यकार्यपालन अधिकारी वासु जैन द्वारा 10 अक्टूबर को जनपद पंचायत डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास योजना अंतर्गत स्वीकृत सी.सी. रोड निर्माण कार्य का बालपुर का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत् निर्मित हो रहे भवनों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को अविलम्ब पूर्ण करने हेतु कहा गया। वही ग्राम पंचायत बालपुर के प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी आदि के बच्चों से चर्चा किया गया। जिसमें शिक्षकों को शिक्षा में सुधार लाने एवं शाला की साफ सफाई का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत गोपालपुर में डी.एम.एफ. योजना अंतर्गत वाटर मानिटरिंग सिस्टम कार्य का निरीक्षण किया गया। वही स्वच्छ भारत मिशन योजना दीदीयों से बात चीत किये साथ ही आंगनबाड़ी प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में बच्चों से शिक्षा से संबंधित चर्चा किया गया। ग्राम पंचायत सकराली के झांखरपारा मॉडल आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत डभरा में स्थित पोस्ट मैट्रिक छात्रावास एवं प्री. मैट्रिक छावावास में पुस्तकालय किचन शौचालय भवन आदि का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई। जिसमें मुख्य रूप से श्री सी. के.आदिले मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा सुमीत कुमार राजपुत, प्रभारी एस.डी.ओ. आर.ई.एस.डभरा,श्री राहूल मेश्रा, जिला समन्वयक, एस.बी.एम. खण्ड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं स्वच्छ भारत मिशन डभरा, ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे




