सतत ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प: वेदांता पावर ने गणतंत्र दिवस पर दिया प्रगति का संदेश

सक्ती। वेदांता पावर ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र को “सतत ऊर्जा, भरोसेमंद उपस्थिति” का संदेश देते हुए सकारात्मक बदलाव को ऊर्जा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कंपनी ने कहा कि स्वच्छ, सतत और विश्वसनीय ऊर्जा आपूर्ति के माध्यम से भारत को उत्तरोत्तर प्रगति पथ पर अग्रसर करना उसका निरंतर लक्ष्य है। वेदांता पावर के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता के साथ कंपनी देश की विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी कड़ी में वेदांता लिमिटेड छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट (1200 मेगावाट), जिला सक्ती, छत्तीसगढ़ से राज्य और क्षेत्र को स्थिर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जिससे औद्योगिक विकास के साथ जनजीवन को भी मजबूती मिल रही है।
कंपनी की अन्य प्रमुख इकाइयों में मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड (1000 मेगावाट), जिला नेल्लोर, आंध्रप्रदेश, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (1980 मेगावाट), जिला मानसा, पंजाब तथा झारसुगुड़ा आईपीपी प्लांट (600 मेगावाट), ओडिशा शामिल हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से वेदांता पावर देश के विभिन्न हिस्सों में ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ कर रही है।
गणतंत्र दिवस के संदेश में कंपनी ने संविधानिक मूल्यों, आत्मनिर्भर भारत और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।




