सक्ती नगर

विद्या को मिली नई जिम्मेदारी, बिहार के धमदाहा विधानसभा की बनीं प्रभारी

भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया नियुक्त, पटना की बैठक में होंगी शामिल

सक्ती– भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के द्वारा बिहार के विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें जिला पंचायत जांजगीर चांपा की सभापति श्रीमती विद्या सिदार को बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा विधानसभा की प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। वे डक्त विधानसभा में समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन 28 जुलाई गुरूवार को करेंगी और भारत सरकार तथा पार्टी की योजनाओं तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के विषयों पर जानकारी देंगी तथा चर्चा करेंगी।

इसके बाद 30 व 31 जुलाई को पटना में आयोजित एसटी मोर्चा की बैठक में शामिल होंगी और धमदाहा विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ हुई चर्चा के बारे में विस्तार से बातों को रखेंगी। श्रीमती विद्या सिदार ने बताया कि एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा प्रदेश अध्यक्षों को पत्र जारी कर बताया है कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय संगठक अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा वी. सतीश, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्रीमती सिदार ने आगे बताया कि संयुक्त मोर्चा बैठक के साथ साथ बिहार विधानसभाओं में जन संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button