प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद विद्या सिदार ने की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

सक्ती // जिला पंचायत सभापति श्रीमती विद्या सिदार को प्रदेश संगठन में मंत्री का दायित्व सौंपे जाने के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। इस नई जिम्मेदारी के पश्चात श्रीमती सिदार ने वरिष्ठ नेताओं से भेंट मुलाकात शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर क्षेत्रीय राजनीति, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान श्रीमती सिदार ने आश्वस्त किया कि उन्हें जो दायित्व दिया गया है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे हर हाल में सार्थक सिद्ध करेंगी।
प्रदेश मंत्री बनने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी इसे संगठन के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है। विद्या सिदार के इस कदम को क्षेत्रीय राजनीति में नई ऊर्जा और सक्रियता का प्रतीक माना जा रहा है।



