शिक्षासक्ती जिला

RKM कंपनी की पहल से बदल रही तस्वीर : गाँव के बच्चों को मिलेगा आधुनिक शिक्षा वातावरण

सक्ती/फगुरम – शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरकेएम कम्पनी उच्चपिड़ा ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR)  से ग्राम केकराभाठ के शैक्षणिक संस्थानों में सराहनीय कार्य किया है। कम्पनी द्वारा यहाँ की प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का व्यापक स्तर पर जीर्णोद्धार कराया गया।

इस पहल के तहत स्कूल भवनों की दीवारों की मरम्मत, रंग–रोगन, छत की मरम्मत, फर्श सुधार, शौचालय निर्माण व मरम्मत कराई गईं। विद्यालयों के परिसर में पौधारोपण कर हरियाली भी विकसित की गई ताकि बच्चों को स्वच्छ और सकारात्मक वातावरण मिल सके।

आंगनबाड़ी केन्द्र को भी आकर्षक स्वरूप में तैयार किया गया है। बच्चों के लिए खेल सामग्री, रंगीन दीवार चित्रांकन और बैठने की व्यवस्था में सुधार से अब यह केन्द्र बच्चों को आकर्षित कर रहा है। इससे न केवल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को गति मिलेगी बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कार्य करने में सहूलियत होगी।

ग्रामवासियों ने कम्पनी प्रबंधन के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से स्कूल और आंगनबाड़ी की स्थिति जर्जर थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब नए स्वरूप में यह संस्थान बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।

कम्पनी प्रबंधन का कहना है कि स्थानीय समुदाय के विकास और शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है और इसी सोच के साथ कम्पनी ने यह पहल की है।

इस अवसर पर ग्रामीणजन, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने आरकेएम कम्पनी का आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button