सक्ती जिलासक्ती नगर

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विराट धीवर और एडवीना कांत का जलवा – तीन पदक जीतकर किया जिले का नाम रोशन

सक्ती। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में विराट धीवर और एडवीना कांत ने अपने दमदार खेल से सभी को प्रभावित किया और कुल तीन पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में विराट धीवर ने कड़ी टक्कर देते हुए एक सिल्वर मेडल जीता। वहीं जिले की होनहार एथलीट एडवीना कांत ने बेहतरीन लय और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस तरह दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर कुल तीन पदक जीतकर जिले का गौरव पूरे राज्य में बढ़ाया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिलेभर में हर्ष और गर्व की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों और नागरिकों ने दोनों एथलीटों की इस सफलता पर खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

शिक्षकों की प्रेरणा को खिलाड़ी अपनी सफलता का प्रमुख कारण मान रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा कि निरंतर मेहनत, नियमित अभ्यास और आशीर्वाद की शक्ति से ही यह सफलता संभव हो पाई है।

यह उपलब्धि आने वाले समय में जिले के अन्य युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रेरित करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button