सक्ती जिला

दसवीं में जेबीडीएव्ही स्कूल का उत्कृष्ट परिणाम, विशाल देवांगन रहे प्रथम

सक्ती।  नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जे बी डी ए व्ही हाई स्कूल का शिक्षा सत्र 2024-25 का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से विद्यालय का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं में विशाल देवांगन (पिता: श्री अश्वनी देवांगन) ने 92.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यशस्वी साहू (पिता: श्री अनिल साहू) ने 91.66% अंक अर्जित कर अपने माता-पिता एवं विद्यालय को गौरवान्वित किया। अन्य उल्लेखनीय छात्रों में अंशी कुर्रे 83%, यश चंद्रा 80.5%, समीर कसेर 79.5%, हंसिका पटेल 78%, पायल साहू 77.8%, स्वेता साहू 76%, आलिया खान 74.66%, भावना कसेर 72%, डिंपल केवट 70.83%, पायल पटेल 70.66%, जय देवांगन 69.66%, स्नेहा पटेल 69.66%, मानसी जांगड़े 66.66%, रागिनी साहू 66.33%, खुशबू कसेर 65.66%, पार्वती पटेल 64.83%, निशा पटेल 64.5%, देविका देवांगन 63.33%, शौर्य पटेल 61.83%, मिताली यादव 61.5%, एवं सुहानी पटेल 60.5% के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के डायरेक्टर अनिल दरयानी एवं राजकुमार दरयानी ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों को भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा दी।

वहीं प्रभारी प्राचार्य रामनारायण धीवर ने कहा कि यह सफलता सभी छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और असफल छात्रों को निराश न होकर और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य बच्चों की सफलता से उत्साहित दिखाई दिए और सभी ने मिलकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button