क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती जिलासक्ती नगर

रास्ते में पी रहे थे शराब, टोका तो कर दी धुनाई, फरियादी पहुंचा सक्ती थाने और लिखाई तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट

सक्ती। मोटर सायकल स्टैंड से स्कूटी निकाल रहा था, रास्ते में शराब पीने की बात के लिए टोका तो तीन लोगों ने उसे पीट दिया। मामला सक्ती थाना का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी घनश्याम साहू ने तीन आरोपी विष्णु महंत, कमल और अतुल के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कराया है। पुलिस को बताया कि वह वार्ड नंबर 04 बंधवा तालाब सक्ती में रहता है। इदगाह के पास कंचनपुर में आटोपाटर्स की दुकान चलाता है। अपनी स्कूटी याम्हाराय को महामाया मो.सा. स्टैड में रखकर ट्रैन से खरसिया गया था, जहां से रात्रि करीब 08.30 बजे वापस आया और मो.सा. स्टैड से स्कूटी को निकाल रहा था कि यही पर रास्ते में विष्णु महंत, अतुल यादव एवं कमल बैठकर शराब पी रहे थे। उन्हें जब बोला कि रास्ते में क्यो पी रहे हो? तभी उन तीनों ने एक राय होकर उसे पीट दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button