सक्ती जिला
भाजपा नेता आलोक पटेल के प्रयास से धुरकोट चंद्रपुर मार्ग निर्माण कार्य लिए राशि मंजूर

डभरा,, चंद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्ग धुरकोट,पेंड्ररुवा मिरौनी चंद्रपुर तक लंबाई 23.80 किलो मीटर मार्ग के निर्माण कार्य हेतु राशि 63.61 करोड़ की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा प्रदान की गई है। हम आपको बता दें कि ववित्त मंत्री के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा युवा मोर्चा आलोक पटेल ने सड़कों की जर्जर हालत एवं आवागमन में हो रही समस्याओं के बारे में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी अवगत कराया । इस सड़क मार्ग की हालत को देखते हुए वित्त मंत्री ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख सड़क मार्ग निर्माण कार्य के लिए 63 करोड़ 61 लाख रुपयों राशि की मंजूरी दी गई। इस सड़क मार्ग निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने पर लोगों को आने जाने के लिए चमचमाती सड़क मार्ग की सुविधा मिलेगी।




