पंचायत खरकेना के युवा सरपंच मनीष महंत के प्रयास से 5 लाख रूपये कि सीसी रोड का किया गया भूमि पूजन

डभरा/सक्ती – जनपद पंचायत डभरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरकेना के युवा सरपंच मनीष महंत के प्रयास से 5 लाख रूपये कि सीसी रोड का भूमि पूजन पंडित हरि कृष्ण तिवारी के द्वारा किया गया । इस अवसर पर सरपंच मनीष महंत उप सरपंच अश्वनी सिदार पंच रामायण महंत सुकृत धनंजय रात्रे श्याम श्याम बाई अनीता महंत सुबलाल सुमति सिदार शंकर दास वेदमती पटेल माखन भारद्वाज राकेश भारद्वाज चित्रा देवी रजनीश चंद्रशेखर दिना भास्कर एवं ग्रामीणों में भागवत भारद्वाज जय बघेल दामोदर पटेल भोपाल राजेश महंत आकाश महंत सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान युवा सरपंच मनीष महंत ने बताया कि ग्राम के विकास के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे अभी हाल में ही बोरवेल का खनन किया गया है। पानी के समस्या को देखते हुए सभी ट्यूबवेल में मोटर लगा दिया गया है ।ग्रामीणों ने सरपंच को बेहतर पेयजल व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।




