सक्ती जिला

युवाओं के जोश से जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा सक्ती, भव्य रैली से भगवा मय हुई शहर की गलियां

सक्ती। श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर गौ सेवा समिति और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया। गौ सेवा समिति के युवा गौ सेवकों ने बाइक रैली निकाली और शाम में श्री राम के जयकारों के साथ शोभायात्रा का आयोजन हुआ। श्री राम की झांकी बनाई गई थी। स्वयं सेवकों के द्वारा भी पूरे नगर में भगवा ध्वज हर गली मोहल्ले में लगाया गया था। जिससे पूरा नगर भगवामय हो गया। इस दौरान रैली में शामिल लोग भगवान राम के भक्त जय श्री राम के नारे लगाते दिखे. भक्त रामनवमी के मौके पर डीजे के धुन में थिरकते नजर आए. रामभक्तों ने नगर के प्रमुख मार्गों में शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें राम भक्त डीजे की धुन पर झूमते नजर आए.

जैसे-जैसे दिन ढलता गया, भक्तों की भीड़ भी बढ़ती गई. आरती के बाद फिर से शोभा यात्रा को आगे बढ़ा दिया गया. रास्ते भर राम भक्त जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। जगह जगह समाजसेवी संस्थाओं के लोगों के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। गौ सेवा समिति : मयंक सिंह कामेश सोनी सोमेश सोनी , अनुराग चौबे स्वप्निल चौबे उमंग अग्रवाल शैलेंद्र यादव बब्बू राजपूत, शुबेंद्र सिंह , गौरव गवेल, अभिषेक गवेल, राजकुमार गवेल , दीपेश गवेल हिमांशु सिंघल, अनमोल गर्ग , सोनू महाकाल, गौरीशंकर राठौर (विश्व हिंदू परिषद) दीपक अग्रवाल ( सलाम ऑटो) विकास अग्रवाल ( बंटी) का राम नवमी के कार्यक्रम में सक्रिय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button