कोरबा

अखंड ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक मनाया आंवला नवमी का पर्व

अक्षण्ड ब्राम्हण समाज सेवा समिति इकाई कोरबा का आयोजन

कोरबा। अक्षय नवमी का पर्व रविवार 06 नवंबर को धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। अखंड ब्राम्हण समाज सेवा समिति इकाई कोरबा द्वारा मनाया गया। परशुराम ब्राम्हण समाज भवन में महाराणा चौक, बुध वारी बाज़ार में समाज की महिलाओं ने भगवान श्री परशुराम एवं आंवला वृक्ष में पूजा अर्चना का विधि विधान से पर्व मनाया। वहीं आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद का सेवन भी किया।कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को यह पर्व मनाया जाता है। शुक्रवार आंवला नवमी मनाई गई। शास्त्रों में भी आंवला के वृक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इस वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है। सुबह से ही पूजा करने लिए महिला श्रद्धालु शहर के भगवान श्री परशुराम भवन, महाराणा चौक सहित बगीचों में लगे आंवला के वृक्ष की पूजा करने पहुंचने लगी थीं। आंवले की पूजा करने से आरोग्य, पुत्र रत्न व सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शहर के अन्य इलाकों में भी अक्षय नवमीं पर्व मनाया गया।श्रद्धालु महिलाओं ने आंवले के वृक्ष का पूजन करने के साथ ही वृक्ष की परिक्रमा भी की। शास्त्रों में बताया गया है कि इस दिन आंवला की पूजा करने से सारे दोषों से मुक्त हो जाते हैं और परिवार में खुशहाली बनी रहती है। परिक्रमा करने के बाद श्रद्धालुओं ने वृक्षों के पास बैठकर घर से बनाकर ले जाए गए प्रसाद का सेवन बच्चों सहित किया। शहर से लेकर देहात तक विप्रजनों को भोजन कराने के साथ जगह-जगह प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिरों व बगीचों में लगे आंवले के वृक्षों के आसपास श्रद्धालुओं के लिए सफाई व्यवस्था कर रखी थी।

आंवला नवमी के दिन की गई सामूहिक पूजा अर्चना

वृक्षों के नीचे बैठकर किया वनभोज –

अखंड ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष पावश शुक्ला ने कहा कि आंवला नवमी के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। कथा-कहानियां कहकर भजन-कीर्तन करते हुए सभी सखियों ने आंवले के वृक्ष के पास वनभोज किया। इस अवसर प्रदेश सचिव प्रीति शुक्ला, जिला अध्यक्ष निधी तिवारी, संरक्षक कामायनी दुबे, कोषाध्यक्ष खुशबू तिवारी, चित्र लेखा तिवारी, राजकुमारी तिवारी, पुष्पा तिवारी, श्रीमती शोभा, निशा दीवान, शकुन तिवारी, सोनल तिवारी, श्रीमती चमेली, अनुपमा दुबे, निशा पांडेय, अर्चना उपाध्याय, श्रीमती तारा शर्मा, कुसुम द्विवेदी, कामायनी दुबे, उषा पांडेय सहित समाज की अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button