शिक्षासक्ती जिलासक्ती नगर

एक शाम अपने नाम कार्यक्रम ने बांधा समा, स्थानीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति, लिटिल फ्लावर स्कूल में हुआ आयोजन

सक्ती। लिटिल फ्लावर स्कूल प्रांगण में शनिवार की शाम “एक शाम अपने नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य परिवार और मित्रों के साथ समय बिताकर तनावमुक्त होना तथा संगीत और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लेना था। आयोजन को रिलेक्स पार्टी के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी ने भरपूर उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। सुरमयी गीतों से सजी इस शाम में श्रोताओं ने झूमकर आनंद लिया और कलाकारों को खूब तालियां बजाकर सराहा। मंच पर प्रस्तुतियों में पुराने फिल्मी गीतों से लेकर नए जोशीले गीतों तक का संगम देखने को मिला।

इस आयोजन की प्रमुख पहल मनीषा भारद्वाज ने की थी। उनके प्रयासों को सभी ने सराहा। वे समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को एक मंच पर लाकर सामूहिक आनंद और सकारात्मक वातावरण बनाने का प्रयास करती रहती हैं।

मनीषा भारद्वाज ने कहा –
“आज की व्यस्त दिनचर्या में परिवार और अपनों के साथ बैठकर कुछ खुशनुमा पल बिताना बेहद जरूरी है। ‘एक शाम अपने नाम’ जैसे कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम सब मिलकर तनावमुक्त हों और संगीत, गीत-संगीत व सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लें। समय-समय पर मैं ऐसे आयोजन करने का प्रयास करती हूँ ताकि लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ सकारात्मक सोच और ऊर्जा भी मिल सके। आज सभी कलाकारों और दर्शकों का उत्साह देखकर मैं बेहद खुश हूँ।”

कार्यक्रम में केवी रमन, राकेश अग्रवाल, योगेश साहू, नितिन सोनी, टीपी उपाध्याय, अनीस अरमान, सुमित शर्मा, विद्याशंकर लाला सोनी, गुरुदेव चौधरी, अजय, हिमांशु, नागेश्वर, दुर्योधन परिवार सहित मौजूद रहे। सभी ने इस संगीतमयी शाम का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे से मिलकर अपनत्व का अहसास किया। रात्रि भोज के साथ इस खुशनुमा शाम का समापन हुआ, जहां प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने आपसी चर्चा कर माहौल को और भी यादगार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button