यादव समाज सक्ती तहसील अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न, फलेश कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित

सक्ती। झेरिया यादव समाज पंजीयन क्रमांक 5066 जिला सक्ती के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में तथा प्रदेश, जिला और तहसील के समस्त पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 14 सितंबर, रविवार को तुर्री धाम स्थित यादव सामाजिक भवन में तहसील सक्ती के अध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में ग्राम केसला निवासी फलेश कुमार यादव को सर्वसम्मति से ध्वनिमत द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी प्रमुख पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर समाजहित में सदैव सजग रहकर कार्य करने और समाज की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश राष्ट्रीय सचिव एवं संरक्षक डी.आर. यादव, प्रदेश प्रवक्ता एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य एम.आर. यादव, प्रदेश राजनीतिक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष पारस यादव, प्रदेश महामंत्री सहनीराम यादव, संगठन मंत्री रामलाल यादव, प्रदेश संदेशवाहक सुखलाल यादव, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सुशीला यादव, जिला संरक्षक हरिप्रसाद यादव, जिला सचिव राजेन्द्र यादव, मीडिया प्रभारी घसियाराम यादव, कोषाध्यक्ष हीरासाय यादव, संगठन मंत्री साधराम यादव, रमेश यादव, डभरा तहसील अध्यक्ष घनश्याम यादव, मालखरौदा तहसील अध्यक्ष कृष्णा यादव, सचिव दीपक यादव, उपाध्यक्ष कन्हैया यादव, बाराद्वार तहसील अध्यक्ष मत्तूलाल यादव, सचिव प्रेम यादव, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सन्नी यादव, तहसील अध्यक्ष अड़भार रामप्रसाद यादव, आनंद यादव, राजेश यादव, सुकलाल यादव, तेरस यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सक्ती तहसील के सभी केंद्रों के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और समाज की मजबूती व एकजुटता का संकल्प दोहराया।




