Your Voice खबर का असर: बुधवारी बाज़ार में शराबखोरी पर एक्शन, एसपी के निर्देश पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध शराब पिलाने वालों पर कसा शिकंजा

सक्ती। शहर के दैनिक सब्जी बाजार में सड़क पर खुलेआम शराब पिलाने की खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। Your Voice की खबर का असर ऐसा हुआ कि 04 अप्रैल की शाम को ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की।पुलिस अधीक्षक (एसपी) के सख्त निर्देश के बाद शहर में चल रहे इस तरह के अवैध कृत्यों पर तत्काल रोक लगाने के लिए अभियान चलाया गया। बाजार क्षेत्र में खुलेआम शराब पिलाने वालों को अल्टीमेटम देते हुए पुलिस ने साफ कहा कि अब ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।बाजार में अव्यवस्था पर पुलिस का सख्त रुखसब्जी बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की गतिविधियों से आम नागरिकों, महिलाओं और व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही थी। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में व्यवस्था सुधारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस खबर का हुआ था प्रकाशन :-
🔻 *“ओपन बार” बना बुधवारी बाजार: सड़क किनारे दिन-दहाड़े शराबखोरी, महिलाओं-परिवारों का निकलना दूभर*
🔻 *होटलों की आड़ में चखना सेंटर, बाजार के पास शराब दुकान से बिगड़ा माहौल*
https://your-voice.in/budhwari-bazaar-became-open-bar-drinking-alcohol-on-the-roadside-in-broad-daylight/
नागरिकों ने उठाई शराब दुकान हटाने की मांग :-
इस पूरे घटनाक्रम के बाद स्थानीय नागरिकों ने एक बार फिर बुधवारी बाजार स्थित शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग तेज कर दी है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में शराब दुकान होने से इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है।जनहित में आगे भी जारी रहेगी कार्रवाईपुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता को सुरक्षित माहौल देने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।




