सक्ती जिलासक्ती नगर

अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री रखने वाला 02 आरेापी गिरफ्तार

सक्ती। अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिकी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में दिनांक 26.04.2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक होण्डा एक्टीवा क्रमांक सीजी 11 बी जे 2401 में दो व्यक्ति अधिक मात्रा में शराब रखकर बुधवारी बाजार तरफ से कचहरी चैक की ओर जा रहा है कि सूचना मिलने पर  एक होण्डा एक्टीवा सीजी 11 बी जे 2401 से दो व्यक्ति आये जिसे हमराह स्टाफ के मदद से रोक कर पुछताछ करने पर चालक ने अपना नाम राजू धिरहे पिता दुर्गा प्रसाद धिरहे उम्र 32 वर्ष ग्राम डोंगिया थाना सक्ती तथा पीछे बैठे व्यिक्त का नाम चंद्रप्रकाश बघेल पिता रामचरण बघेल उम्र 34 वर्ष निवासी डोगिया का होना बताया। पुछताछ करने पर चंद्रकुमार बघेल द्वारा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी थैला के अंदर 35 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 डस्. भरी हुई को पेश किया। जिस पर उक्त देशी प्लेन शराब को समक्ष गवाहान बरामद कर शराब रखने व परिवहन करने के संबध में आरोपी चंद्रकुमार बघेल को वैध दस्तावेज पेश करने हेतु धारा 94 ठछैै का नोटिस देने पर आरोपी चंद्रकुमार द्वारा लिखित में कोई दस्तावेज लायसेंस नहीं होना लिखित मे दिया। जिस पर से आरोपी चंद्रकुमार बघेल पिता रामचरण बघेल उम्र 34 वर्ष साकिन डोंगिया के द्वारा पेश करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी थैला के अंदर 35 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 डस्. भरी हुई शीलबंद जुमला 6300 डस् कीमती 2800 रूपये एवं आरोपी राजू धिरहे पिता दुर्गा प्रसाद धिरहे उम्र 32 वर्ष के कब्जे से उक्त शराब को परिवहन करने में प्रयुक्त एक नग मो. सा. होण्डा एक्टीवा सीजी 11 बी जे 2401 कीमती 60000 रूपये जुमला कीमती 62800 रूपये मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहान जप्त कर शीलबंद कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button