सक्ती जिला

वेदांता बना निक्षय मित्र, सक्ती में 50 टीबी मरीजों को मिला पोषण आहार का संबल

सक्ती। वेदांता लिमिटेड, छत्तीसगढ़ थर्मल पावर प्लांट सिंघितराई के सौजन्य से जिले के 50 टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” योजना के अंतर्गत गोद लिया गया। इसी क्रम में जिला सक्ती कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा में टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया।


कार्यक्रम में वेदांता पावर प्लांट से हेड सीएसआर पावर सेक्टर कृतिका भट्ट, हेड सीएसआर वीएलसीटीपीपी दीपक विश्वकर्मा, सीएसआर कोऑर्डिनेटर योगेंद्र डंसेना एवं टीम मेंबर सेंधन अमुथान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने टीबी उन्मूलन की दिशा में निजी क्षेत्र की सहभागिता को सराहनीय बताते हुए मरीजों का उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वय वंदना आयुष्मान कार्ड के हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पूजा अग्रवाल ने शासन की योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वय वंदना आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिलने वाले निःशुल्क स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्ड निर्माण प्रक्रिया में सहभागिता करते हुए उसका निरीक्षण भी किया।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एबीपीएमजेएवाई डॉ. सुदर्शन भारद्वाज, डीपीसी एबीपीएमजेएवाई एस. खान, जिला कार्यक्रम प्रबंधक कीर्ति बड़ा, जिला क्षय अधिकारी डॉ. एस. आर. सिदार, टीबी कार्यक्रम प्रभारी विनोद राठौर सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोरथा का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button