सक्तीसक्ती जिलासक्ती नगर

सक्ती भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में मंडल अध्यक्षों ने वित्तमंत्री ओपी चौधरी से की सौजन्य भेंट, विभिन्न विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

सक्ती। भारतीय जनता पार्टी के सक्ती जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मंडल अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं से वित्त मंत्री को अवगत कराया। साथ ही जिले के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

ये मंडल अध्यक्ष रहे उपस्थित

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, गेंदराम मनहर, पहलवान दास महंत, पुरुषोत्तम सूर्यवंशी, रवि गबेल, डिगंबर साहू, शत्रुहन यादव, मनहरण चंद्रा एवं आशीष तिवारी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात को संगठनात्मक समन्वय और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को शासन के समक्ष रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button