सक्ती जिलासक्ती नगर

रगजा में शिव महापुराण के दौरान शिवलिंग का नौ दिनों तक हुआ अद्भुत श्रृंगार

सक्ती। रगजा में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान प्रतिदिन भगवान शिव के शिवलिंग का विशेष और मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को गहरे भक्ति भाव से अभिभूत कर दिया। शिवलिंग के अलग-अलग रूपों में किए गए आकर्षक श्रृंगार को देखने के लिए आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पूरे आयोजन में लालिमा सिदार और रजनी सिदार ने सहयोगी ममता चन्द्रा के साथ मिलकर निष्ठा और श्रद्धा के साथ प्रतिदिन शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया। फूलों, रंगों और पारंपरिक सामग्री से किए गए श्रृंगार ने मंदिर परिसर के वातावरण को भक्तिमय और आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालु श्रृंगार की भव्यता और कलात्मकता की सराहना करते नहीं थके। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सभापति विद्या सिदार ने भी नर्मदेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और शिव महापुराण के भव्य आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिकता, संस्कार और सामाजिक एकता को बढ़ावा देते हैं। 

बालिकाओं के समर्पण, मेहनत और कलात्मकता की सराहना :- 

इस अवसर पर रुद्र सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं मंदिर संचालक भवानी ठाकुर ने भी शिवलिंग का श्रृंगार करने वाली बालिकाओं के समर्पण, मेहनत और कलात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिव महापुराण के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कथा श्रवण, भजन-कीर्तन और विशेष श्रृंगार के माध्यम से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन समिति और ग्रामवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सफल बनाने में संरक्षक – अजीत साहू, ललित उरांव, बोधराम उरांव, अध्यक्ष – फिरतु उरांव, उपाध्यक्ष – शैलेन्द्र उरांव, परस उरांव, सचिव – राधे उरांव, सुशील उरांव, प्रकाश उरांव, नेहरू उरांव, संचालक – देव सिंह उरांव, किशन उरांव, कोषाध्यक्ष – नीलसिंह उरांव, सरजू उरांव, राजेंद्र उरांव, रतन उरांव, भंडारा प्रमुख व्यवस्थापक – हेमा उरांव, मंझला उरांव, फुलसाय उरांव, तीजराम उरांव, झूलन उरांव, एवं समस्त ग्रामवासी का सराहनीय योगदान रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button