सक्ती जिला

झीरम घाटी हमले के शहीदों को कांग्रेस कमेटी मालखरौदा ने दी श्रद्धांजलि

मालखरौदा। कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा आज स्थानीय विश्राम गृह में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से उन्हें याद किया। इस दौरान वरिष्ठ नेता धनीराम सोनवानी ने कहा कि झीरम घाटी की घटना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेंद्र विजय बहादुर सिंह ने कहा कि इस नृशंस हमले में प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेताओं सहित सुरक्षाबलों के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर शहीदों के सपनों को पूरा करने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा के अध्यक्ष श्याम कुमार केंवट ने कहा कि इस हमले में शहीद हुए लोगों की याद हमेशा प्रदेशवासियों के दिलों में जीवित रहेगी। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां भी सम्मान के साथ याद रखेंगी।


इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अयोध्या भारद्वाज, रामकुमार यादव, आनंद चंद्रा, प्रवक्ता पुरुषोत्तम साहू, देवा लहरे, विजय चंद्रा, बिहारी लाल धिरहे, चंद्र कुमार गभेल, सनत सूर्यवंशी, रमेश विश्वकर्मा, राजेंद्र अजगल्ले, प्रेमसिंह नेताम, केशव चंद्रा, कार्तिक राम साहू, आदित्य खूंटे, अशोक कुमार गभेल, तरुण धीवर, रोहित साहू, भानुप्रताप सूर्यवंशी, सुंदर चौहान, रूपेश गबेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button