सक्ती जिला

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 लीटर महुआ शराब सहित महिला गिरफ्तार

सक्ती -सक्ती कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण करने हेतु आबकारी वृत्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। आज दिनांक 26 /05/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में आबकारी अपराध नियंत्रण की गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम हसौद वार्ड नंबर 10 थाना हसौद में दीपमाला कश्यप पति रोहित कश्यप के द्वारा अपने घर से महुआ शराब ग्राहकों को विक्रय करने के की मुखबिर सूचना पर तत्काल छापामार कार्रवाई में उसके घर की तलाशी लेने पर भूरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 45 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 200-200 मिली कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। आरोपिया को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिला किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और जैजैपुर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी, वीरेंद्र यादव, भीम साहू का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button